Featured टॉप न्यूज़ करियर

Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 'रोजगार मेला' का किया शुभारंभ, 75 हजार कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस पर युवाओं की बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने आज 10 लाख कर्मियों को नियुक्त करने के लिए रोजगार मेला (Rozgar Mela) भर्ती अभियान का शुभारंभ किया। सरकार इस अभियान के तहत अगले 18 महीने में इन सभी रिक्त पदों को भरेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर 75,000 नवनियुक्त कर्मियों के नियुक्ति पत्र जारी किए।

ये भी पढ़ें..पशु तस्करी मामला: ईडी सहगल हुसैन को लेकर पहुंची दिल्ली, कस्टडी के लिए कोर्ट में करेगी पेश

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते आठ वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान (Rozgar Mela) चल रहा है। आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है। ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। देशभर से चयनित इन 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उन्हें भारत सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे इनोवेटर्स, उद्यमियों, किसानों, सुविधाओं और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है। पीएम मोदी ने कहा आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। बीते 8 वर्षों में पहले भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।

मोदी ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान एमएसएमई क्षेत्र को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की केंद्र की मदद से 1.5 करोड़ से अधिक नौकरियों का संकट टल गया। प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को धनतेरस की बधाई देते हुए कहा कि भगवान धनवंतरी आपको खुश रखें और मां लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा- 'आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। बीते आठ वर्षों में पहले भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।'

मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे इनोवेटर, एंटरप्रेन्योर, उद्यमियों, किसानों, सर्विस और उत्पादन से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में इसी तरह लाखों युवाओं को भारत सरकार द्वारा समय-समय पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। आज अगर केंद्र सरकार के विभागों में इतनी तत्परता, इतनी क्षमता आई है, इसके पीछे 7-8 साल की कड़ी मेहनत है, कर्मयोगियों का विराट संकल्प है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वे नंबर तक की छलांग लगाई है। ये इसलिए संभव हो पा रहा है, क्योंकि बीते आठ वर्षों में हमने देश की अर्थव्यवस्था की उन कमियों को दूर किया है, जो रुकावटें पैदा करती थीं। उन्होंने कहा कि आज हमारा सबसे अधिक बल युवाओं के कौशल विकास पर है। 'प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना' के तहत देश के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग देने का बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। इसके तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेन किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया अभियान ने देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ सौ ही स्टार्टअप थे, आज ये संख्या 80 हजार से अधिक हो चुकी है।आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान 21वीं सदी में देश का सबसे महत्वाकांक्षी मिशन है। आज देश कई मामलों में एक बड़े आयातक से एक बहुत बड़े निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। अनेक सेक्टर में भारत ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने देश की युवा आबादी को सरकार की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत के निर्माण के सारथी हमारे युवा हैं। उन्होंने कहा कि देश में आज रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

बता दें कि पीएम मोदी ने जून में केंद्र के सभी मंत्रालयों और विभागों को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया था। रोजगार मेले के तहत देशभर से चयनित युवाओं को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों व विभागों में नियुक्त किया जाएगा। नवनियुक्त कर्मचारी केंद्र सरकार में विभिन्न स्तरों पर शामिल होंगे। रोजगार मेले के तहत विभिन्न सरकारी एजेंसियां जैसे कि SSC, UPSC, Railway इत्यादि समयबद्ध तरीके से इन भर्तियों को पूरा करेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)