उत्तर प्रदेश राजनीति

डिप्टी सीएम मोर्य बोले- जनता ले चुकी है सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश का संकल्प

Bharatiya Janata Party, BJP, Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya, resolution of Congress-free India,

एटाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कासगंज के अमांपुर में एटा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

बीजेपी सरकरा में भय मुक्त बना प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी की हवा थी। 2019 में  आंधी थी और अब 2024 में तूफान चल रहा है। भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए गठबंधन बनाया है। जनता उनके गठबंधन की गांठ खोलने जा रही है। देश की जनता ने सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश और कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प ले लिया है। समाजवादी पार्टी को उन्मूलनवादी पार्टी बनाना है। उन्होंने नारे लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है और सपा, बसपा, कांग्रेस की लंका जल रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लोगों का भ्रष्ट और आपराधिक इतिहास किसी से छिपा नहीं है। जनता ने 2017 में सपा की गुंडागर्दी, अपराध, दंगा और माफिया राज से छुटकारा पाने के लिए भाजपा को आशीर्वाद दिया था। इसके फलस्वरूप डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को माफियाओं, गुंडों और भ्रष्टाचारियों से मुक्त कर भयमुक्त वातावरण दिया। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा-कांग्रेस एक हो गये थे। गरीब माता-पिता के बेटे और पिछड़े वर्ग से आने वाले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में विपक्ष बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है।

400 पार का लक्ष्य

मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामे उजागर हो रहे हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग आम आदमी की मेहनत की कमाई का आधा हिस्सा अपने खाते में जमा करना चाहते हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के कानून का उल्लंघन करते हुए भारत गठबंधन ने देश में माता-पिता से मिली संपत्ति का आधा हिस्सा हड़पने की योजना बनाई है। लेकिन देश के हर नागरिक की एक-एक पैसे की सुरक्षा की गारंटी पीएम मोदी ने दी है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सैफई परिवार के लोग मुझे रोज गाली देते हैं क्योंकि मैं गरीब परिवार में पैदा हुआ हूं। राजनीति मुझे विरासत में नहीं मिली है। अखिलेश यादव ने विधानसभा में मेरे पिता के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। मेरे अंदर मेरे परिवार और संघ के संस्कार हैं। इसलिए मैं गाली का जवाब गाली से नहीं दे सकता। मेरे पास जो कुछ भी है, संघर्ष से कमाया है।' उन्होंने जनता से अपील की कि सैफई परिवार के दुर्व्यवहार का जवाब कमल के फूल पर बटन दबाकर दें और इस बार मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करें।

यह भी पढ़ेंः- Weather: अब मिलेगी राहत! आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार में देश और प्रदेश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर चलते हुए सभी के लिए आवास, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा की व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने कहा कि 100 में से 80 फीसदी वोट हमारे हैं। 20 में भी बंटवारा है और हमारा भी बंटवारा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)