Featured मनोरंजन

Parineeti-Raghav: शादी की तैयारियों के बीच सामने आया परिणीति-राघव का रिसेप्शन इनविटेशन कार्ड

parineeti-raghav-wedding Parineeti-Raghav:मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों इसी महीने लेक सिटी उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कार्ड आइवरी और सुनहरे रंगों से सजाया गया है। parineeti-raghav-invitation-card इसमें लिखा है, “हमारे सबसे सम्मानित पीएन चड्ढा के आशीर्वाद से। श्रीमती विमला चड्ढा, श्रीमती उषा और श्री एचएस सचदेवा, अलका और सुनील चड्ढा आपको 30 सितंबर 2023 को ’ताज’ चंडीगढ़ में अपने बेटे राघव और परिणीति (रीना और पवन चोपड़ा की बेटी) के रिसेप्शन लंच के लिए आमंत्रित करते हैं।’’ सूत्रों के मुताबिक, शादी की रस्में 23-24 सितंबर को होटल लीला पैलेस और उदयविलास में होंगी। ये भी पढ़ें..Thank You For Coming Trailer: पार्टनर की तलाश कर रहीं भूमि... इस दौरान राजनीति और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां उदयपुर आएंगी। सूत्रों की मानें तो 23 सितंबर से मेहंदी, हल्दी और संगीत का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। चर्चा यह भी है कि शादी के बाद गुरुग्राम में एक रिसेप्शन भी रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास सहित कई फिल्मी हस्तियों और दिल्ली और अन्य राज्यों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)