Palamu: बंद खदान में मिला मां-बेटे का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

15

palamu-chhatarpur-khabadn-gadda

पलामू: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैया गांव स्थित एक बंद खदान (palamu closed mines) के तालाबनुमा गड्ढे में बुधवार को एक महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे का शव मिला। महिला की पहचान बगैया गांव की कुसमी देवी (22) के रूप में की गयी है। उनके डेढ़ साल के बेटे का नाम आदित्य कुमार था। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि कुसमी देवी अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ मंगलवार की रात घर से निकली थी। बुधवार की सुबह लोगों ने महिला और उसके बच्चे का शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कुसमी के पिता नागदेव यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बेटी और पोते की मौत को हत्या बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका दामाद दहेज में सोने की चेन नहीं मिलने से नाराज था और इसी वजह से उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। अंततः उनकी बेटी और पोते की हत्या कर दी गयी और फिर घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए शव को घर से सटे माइंस के तालाबनुमा गड्ढे (palamu closed mines) में फेंक दिया गया।

ये भी पढ़ें..अब ट्रेन में बैठकर देखें झारखंड की खूबसूरत वादियां, मिली विस्टाडोम कोच की सौगात

बताया जाता है कि कुसमी देवी का अपने पति और ससुराल वालों से घरेलू विवाद चल रहा था। कुसमी को कई बार पीटा भी गया। मामले को सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बताया जाता है कि जिस तालाबनुमा गड्ढे (palamu closed mines) में कुसमी देवी ने अपने बेटे के साथ आत्महत्या की, वहां उसके ससुरालवालों द्वारा अवैध पत्थर खनन कराया जाता था। दोनों शवों का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)