प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की नई परंपरा की शुरूआत, अब मनाया जाएगा सदस्यों का जन्मदिन

vidhansabha
vidhansabha

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र में अब विधायकों का जन्मदिन मनाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को इस नई परंपरा की शुरुआत की। सतीश महाना ने इस दौरान कहा कि सत्र के दौरान अब यदि किसी विधायक का जन्मदिन पड़ेगा तो सदन में उस विधायक को सभी सदस्यों की ओर से बधाई दी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष की इस घोषणा का सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों ने मेज थपथपा कर समर्थन किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने जैसे ही बताया कि आज सदन के सदस्य राम नरेश अग्निहोत्री का जन्मदिन है, सभी दलों के सदस्यों ने भाजपा विधायक राम नरेश अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई दी। फिर विधायक अग्निहोत्री ने भी सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। 27 मई 1957 को मैनपुरी में जन्में वरिष्ठ सदस्य व पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को सर्व प्रथम जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा सत्र के दौरान जिस विधायक का जन्मदिन होगा उनका नाम विधान सभा मण्डप में लगी टीवी स्क्रीन पर दिखाये जाने के साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी जायेंगी।

ये भी पढ़ें..राज्यसभा चुनाव: RJD उम्मीदवार मीसा भारती और फैयाज अहमद ने भरा...

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में वह इस नई परंपरा को जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान प्रतिदिन जिस भी विधायक का जन्मदिन है, उस दिन सभी सदस्य उन्हें बधाई देंगे। सत्र अवधि में यदि अवकाश का दिन होगा तो बधाई की कार्यवाही को आगे जोड़ दिया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…