दिल्ली क्राइम

शर्मसार हुई दिल्ली, अलग-अलग जगह हैवानों ने दो मासूमों को बनाया शिकार

नई दिल्ली: राजधानी में रविवार अलग-अलग जगहों पर दो मासूमों के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में पांच साल की मासूम साथ उसके ही पड़ोसी ने पहले दुष्कर्म (rape) किया। मासूम की हालत बिगड़ी तो उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर 21 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में अज्ञात व्यक्ति ने सात साल की मासूम को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म (rape) किया। बाद में आरोपित मासूम को रोता हुआ मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मासूम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें..अब 12 जुलाई को होगी ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में सुनवाई

दयालपुर मामले में मासूम अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। इसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। रविवार को दोनों अपने काम पर थे। इस बीच इनकी ही बिल्डिंग में रहने वाला एक युवक मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले आया। आरोपित ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की तबीयत बिगड़ गई। वह रोती हुई अपने घर पहुंची तो मां भी आ गई। मां को उसने सारी बात बताई। पुलिस को कॉल करने के बाद परिवार मासूम को अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग भी कराई है। पूछताछ के दौरान बच्ची ने बताया कि उसकी बिल्डिंग में रहने वाले लड़के ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पिछले कुछ दिनों से अपने एक रिश्तेदार के यहां रहने के लिए आया हुआ है।

लक्ष्मी नगर मामले में मासूम अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। रविवार शाम के समय वह अपने घर के पास खेल रही थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसे उठाकर अपने साथ ले गया। सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म (rape) किया। बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपित उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मासूम रोते हुए घर पहुंची तो परिवार ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मासूम की मां का बयान लेकर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित की पहचान का दावा किया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने की बात की जा रही है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…