Featured मनोरंजन

ऋषि कपूर के बर्थडे पर नीतू कपूर ने शेयर की अनसीन तस्वीर, लिखा प्यार भरा नोट

मुंबईः बॉलीवुड में ‘चिंटू’ के नाम से मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर बेशक आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन फिल्मों में अपनी खूबसूरत मुस्कराहट और रोमांटिक किरदारों से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों काफी खुष नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने ऋषि कूपर को जन्मदिन की बधाई देते हुए हार्ट इमोजी बनाया है। नीतू कपूर के तस्वीर के जरिये बाॅलीवुड जगत की हस्तियों के साथ ही फैंस भी ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी बेहद रोमांचक है।

साल 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ से ऋषि ने बतौर अभिनेता अपने अभिनय की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया थी। इस फिल्म में ऋषि को उनके शानदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद ऋषि की फिल्म आई ‘जहरीला इंसान’। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में थी अभिनेत्री नीतू सिंह, जो आगे चलकर उनकी जीवनसंगिनी बनी। शूटिंग के दौरान ऋषि अक्सर नीतू को छेड़ते रहते थे, जिससे वह अक्सर नाराज हो जाया करती थी। धीरे- धीरे उनकी तकरार दोस्ती में बदल गई। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन इस फिल्म ने ऋषि और नीतू के दिलों को मिला दिया था।

ये भी पढ़ें..कानपुर में स्थापित होगा कम्बाइंड कन्ट्रोल रूम, शासन से मांगी गई...

दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 1980 में दोनों ने शादी कर ली। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के दो बच्चे बेटा रणवीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी है। ऋषि कपूर ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया हैं। जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। लेकिन साल 2012 में जब फिल्म अग्निपथ रिलीज हुई तो इस फिल्म में ऋषि के दमदार खलनायक की भूमिका में उनके अभिनय ने सबको हैरान कर दिया। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ ऋतिक रोशन,संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा भी थी। इस फिल्म में ऋषि को उनके दमदार अभिनय के लिए आइफा बेस्ट निगेटिव रोल का पुरस्कार मिला।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…