Saturday, October 26, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeमहाराष्ट्रMumbai Road Accident : कार और टेम्पो की जोरदार टक्कर में चार...

Mumbai Road Accident : कार और टेम्पो की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत, तीन घायल

Mumbai Road Accident : सोलापुर जिले में नाटेपुटे-फलटन हाईवे पर करुंडे पुल के पास रविवार को टेम्पो और कार के बीच भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाटेपुटे पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सब-इंस्पेक्टर ने दी जानकारी  

नाटेपुटे पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर धनंजय ओमसे ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुणे जिले में इंदापुर में निवासी राजेश शाह कार से सोलापुर जा रहे थे। तभी रविवार सुबह सोलापुर में करुंडे पुल के पास उनकी कार को एक तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी और टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: राफेल ने दिखाया अपनी दम, 55 हजार फीट ऊपर उड़े रहे जासूसी गुब्बारे को किया नष्ट

Mumbai Road Accident : फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस  

इस घटना में कार चालक राजेश अनिल कुमार शाह (उम्र 54), दुर्गेश शंकर घोरपड़े (उम्र 27), कोमल विशाल काले (उम्र 32), शिवराज विशाल काले (उम्र 10) की मौत हो गई। जबकि आकाश दादा लोंढे, अश्विनी दुर्गेश घोरपड़े और सूरज लोंढे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस फरार टेम्पो चालक की तलाश में जुटी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें