Mumbai Rains: पानी-पानी हुई मायानगरी, कई इलाके जलमग्न, रेलवे का बिगड़ा शेड्यूल

39

heavy-rain-in-mumbai

Mumbai Rains: मुंबईः मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से महानगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं। कल्याण रेलवे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के कारण मध्य रेलवे की सार्वजनिक सेवा प्रभावित हुई है। सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि तकनीकी खराबी को दूर करने का काम जारी है।

सोमवार से ही राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। शनिवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण दक्षिण मुंबई में दादर लालबाग, गांधी मार्केट, पश्चिमी उपनगरों में बांद्रा, अंधेरी, मरोल, बोरीवली और मध्य रेलवे के कुर्ला, विद्याविहार, कांजुरमार्ग आदि इलाकों में पानी भर गया है। कुर्ला से विद्याविहार तक रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं। अंधेरी और मिलन सब-वे में जलजमाव के कारण पश्चिमी उपनगरों में यातायात प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें..मणिपुर महिला क्रूरता मामले में कोर्ट ने 4 आरोपियों को 11…

मुंबई नगर निगम के कर्मचारी पंपिंग की मदद से जल निकासी का काम कर रहे हैं। कोंकण, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में कई नदियां उफान पर हैं। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने रत्नागिरी, पालघर और विदर्भ के चंद्रपुर, गढ़चिरौली, यवतमाल और गोंदिया, रायगढ़, सतारा जिलों में लोगों से जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)