Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeप्रदेशअपनी गलती सुधारेगा मुंबई मनपा, मिलन सबवे पर बनी टंकी की 23.38...

अपनी गलती सुधारेगा मुंबई मनपा, मिलन सबवे पर बनी टंकी की 23.38 करोड़ से होगी मरम्मत

मुंबई: बारिश के दौरान मुंबई के अंधेरी स्थित सबसे व्यस्त रोड मिलन सबवे में होने वाले जलजमाव की समस्या का हल निकालने के लिए भूमिगत टंकी बनाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन मुंबई मनपा की गलती के कारण भूमिगत टंकी की अब नए सिरे से मरम्मत की जाएगी। इसलिए भूमिगत टंकी का खर्च बढ़ गया है। इस काम के लिए 23 करोड़ 38 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्च करने का निर्णय लिया गया है।

बारिश के दिनों में मिलन सबवे भर जाता है। ज्यादा बारिश होने पर आस-पास की इमारतों में भी बारिश का पानी घुस जाता है। ट्रैफिक की समस्या बढ़ जाती है। जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इस समस्या का हल निकालने के लिए मुंबई मनपा ने हिंदमाता और गांधी मार्केट की तरह भूमिगत टंकियां बिठाने का निर्णय लिया। टंकी बनाई गई लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से ये बारिश में पूरी क्षमता से नहीं भरी, इसलिए मनपा ने फिर एक बार 23.38 करोड़ रुपए खर्च करके भूमिगत टंकी में सुधार करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें..CM केजरीवाल को 164 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी, 10 दिन में करना होगा भुगतान

टंकी की जल भंडारण क्षमता दौ सौ लाख लीटर की है। ये टंकी वर्ष 2022 के मानसून के लिए तैयार हो गई थी। मिलन सबवे के आरक्षित भूखंड पर 20 हजार घनमीटर क्षमता की टंकी बनाई गई। टंकी में जमा होने वाले बारिश के पानी को समुद्र में पंप कर समुद्र में छोड़ा जाता है। इसमें 3 हजार क्यूबिक मीटर प्रति घंटा जल निकासी वाले दो लिफ्टिंग पंप बिठाए गए हैं। लेकिन संज्ञान में आया है कि टंकी की आरसीसी डिजाइन ही गलत बनी है, जिसके कारण यह पूरी क्षमता के साथ नहीं भरी।

तकनीकी त्रुटियों के कारण आरसीसी राफ्ट फूटिंग, आरसीसी दीवार, पिलर और स्लैब का काम अधूरा है। मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त पी. वेलारासू ने हाल ही में वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने पाया कि टंकी के निर्माणकार्य में कई त्रुटियां हैं। इसलिए इन खामियों को दूर करने का आदेश दिया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें