Friday, March 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेश12 साल से फरार हत्या के आरोपी को UP STF की मदद...

12 साल से फरार हत्या के आरोपी को UP STF की मदद से मुंबई पुलिस ने पकड़ा

बदायूंः सहसवान कोतवाली के कटरा शहबाजपुर निवासी हीरा उर्फ ​​खुर्शीद ने 2013 में पैसों के लेन-देन को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर मुंबई में हत्या की थी, जिसे 12 साल बाद सोमवार को मुंबई पुलिस ने UP STF की मदद से सहसवान कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हीरा उर्फ ​​खुर्शीद ने बताया कि जिस जगह वह काम करता था, वहीं पर पैसों के लेन-देन को लेकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने मालिक महेश कुमार रामचंद्र की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी।

सर्विलांस से मिली लोकेशन

इसके बाद थाना वालिव मीरा भाईदर-वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट, ठाणे (महाराष्ट्र) में धारा 302/201/34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या करने के बाद हीरा उर्फ ​​खुर्शीद मुंबई से भागकर कभी दिल्ली तो कभी उड़ीसा में छिपता रहा था। मुंबई पुलिस लगातार हीरा उर्फ ​​खुर्शीद की तलाश कर रही थी। मुंबई पुलिस को सर्विलांस व अन्य माध्यमों से सूचना मिली कि हीरा सहसवान कोतवाली क्षेत्र में छिपा हुआ है। मुंबई पुलिस ने हीरा की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ से मदद मांगी थी। इसके तहत मुंबई पुलिस और UP STF की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी हीरा उर्फ ​​खुर्शीद को जहांगीराबाद जाने वाली कच्ची सड़क से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेंः-इमरजेंसी की 50वीं बरसी पर PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, जानें क्या कुछ कहा….

मुंबई पुलिस के किया हवाले

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी हीरा और खुर्शीद ने बताया कि वह 2013 में मुंबई में मृतक महेश कुमार रामचंद्र के लिए काम करते थे। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर महेश से विवाद हुआ, जिसके बाद हीरा और खुर्शीद ने अपने साथी आमिर अब्बास मोइनुद्दीन शेख और नई बन्ने मियां अंसारी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। महेश की हत्या करने के बाद हीरा उर्फ ​​खुर्शीद 12 साल से फरार था। उसे यूपी एसटीएफ की मदद से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी एसटीएफ ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कार्रवाई UP STF के उपाधीक्षक अब्दुल कादिर की निगरानी में की जा रही है। मुंबई पुलिस आरोपी हीरा उर्फ ​​खुर्शीद को अपने साथ ले जाने के लिए कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया में जुटी है। इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़कर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें