मध्य प्रदेश

Ujjain: श्रद्धालुओं से झगड़ रहे बदमाशों ने किया चाकू से हमला

mahakaal darshan

Ujjain: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से झगड़ रहे बदमाशों को जब कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

बदमाशों ने श्रद्धालुओं पर किया हमला  

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ श्रद्धालु कार से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे उनकी कार नलिया बाखल इलाके में एक ई-रिक्शा से टकरा गई। जिसके बाद ई-रिक्शा ड्राइवर अमन बकरी श्रद्धालुओं से झगड़ा करने लगे। उसे श्रद्धालुओं से बहस करते देख मौके पर खड़े विशाल प्रजापत और ऋतिक यादव ने उसे रोका और समझाने का प्रयास किया। इस पर अमन दोनों से बहस करने लगा। इसी बीच उसके कुछ साथी भी आ गए। विशाल और ऋतिक के दोस्त भी बीच-बचाव के लिए आ पहुंचे। बदमाशों ने सभी पर चाकुओं से हमला कर दिया। 

ये भी पढ़ें..INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, सपा उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन रद्द

चाकू लगने से छह लोग घायल 

 बता दें, चाकू लगने के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि, सभी घायल महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल के रहने वाले है। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)