Left Eyes Blinking in Female: महिलाओं के बायीं आंख फड़कना शुभ है या अशुभ, हो सकता है इस बात का संकेत

0
87
eyes-blinking-in-female
Image From – Google

नई दिल्लीः अक्सर हम देखते हैं कि काम के दौरान या फिर अचानक आंख फड़कने लगती है। कई लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते। लेकिन शास्त्रों में हमारे जीवन में घटित होने वाली हर घटना का कोई न कोई अर्थ बताया गया है। इन्हीं में से एक है आंखों का फड़कना। धर्म शास्त्रों के अनुसार आंखों के फड़कने के भी शुभ और अशुभ दोनों अर्थ होते हैं। महिलाओं और पुरूषों के दायीं और बायीं आंखों के फड़कने के अलग-अलग मतलब होते हैं। आइए जानते हैं महिलाओं की दायीं और बायीं आंख फड़कने के धार्मिक और वैज्ञानिक अर्थ।

महिलाओं की बायीं आंख का फड़कना | Bai Aankh ka Fadakna

महिलाओं की यदि बायीं आंख फड़क रही है तो फिर ज्योतिष शास्त्र में इसे बेहद शुभ माना जाता है। महिलाओं की बायीं आंख फड़कने का अर्थ है कि भविष्य में कुछ शुभ घटना घटित होने वाली है। इसके साथ ही यह धन लाभ का भी संकेत देता है। यदि महिलाओं की बायीं आंख चारों ओर फड़क रही है तो फिर इसका अर्थ होता है कि उसका जल्द ही विवाह होने वाला है।

महिलाओं की दायीं आंख का फड़कना

धर्म शास्त्रों में महिलाओं की दायीं आंख के फड़कने को शुभ नहीं माना जाता है। दायीं आंख फड़कने का अर्थ होता है कि किसी कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने वाला है या फिर घर परिवार में कोई विवाद होने वाला है।

महिलाओं के दोनों आंखों का फड़कना

यदि किसी महिला की दोनों आंख फड़क रही है तो फिर इसका यह अर्थ है कि जल्द ही किसी पुराने मित्र या संबंधी से मुलाकात होने वाली है। दोनों आंखों के एक साथ फड़कने का महिला और पुरूष दोनों के लिए एक ही संकेत माना जाता है।

eyes-blinking-in-female
Image From – Google

आंखों के फड़कने की वैज्ञानिक वजह

यूं तो धर्म शास्त्रों में लिखी हर एक बात की अपना महत्व है। आंखों के फड़कने की वजह भी धर्म शास्त्रों में बतायी गयी है जोकि कभी-कभी सच भी होती है। लेकिन हमेशा दायीं या फिर बायीं आंख के फड़कते रहने के वैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं हमेशा आंखों के फड़कने की वजह-

  • थकान।
  • नींद की कमी।
  • तनाव।
  • ज्यादा समय तक कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करना।
  • अत्यधिक कैफीनयुक्त चीजों का सेवन।
  • उच्च या फिर निम्न रोशनी में काम करना।

ये भी पढ़ें..Chaitra Navratri 2023: कौन हैं मां ब्रह्मचारिणी? चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन इस मंत्र का जरूर करें जप

आंखों को फड़कने से रोकने के उपाय

यदि आपकी आंखें हमेशा फड़क रही हैं तो इसके शुभ या अशुभ परिणाम तो बाद में सामने आयेंगे। पहले यह गंभीर चिंता का विषय है। इसलिए अगर आंखे हमेशा फड़क रही हैं तो फिर इन उपायों के जरिए इन्हें ठीक किया जा सकता है। अगर फिर भी यह समस्या ठीक नहीं होती है तो फिर चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

  • आंखों को जल्दी से खोलें और बंद करें। यह प्रक्रिया आठ से दस बार करें।
  • कुछ देर के लिए आंखों को बंद करें और फिर खोलें। ऐसा चार से पांच बार करने से आराम मिलेगा।
  • अपनी उंगलियों से आंखों के आसपास एक मिनट तक हल्का-हल्का मसाज करें।
  • समय-समय पर अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें।
  • आंखों के फड़कने की इस समस्या का सबसे बेहतरीन इलाज है नींद। इसलिए पर्याप्त नींद जरूर लें। इससे आंखों को आराम भी मिलेगा और यह समस्या स्वतः ही दूर हो जाएगी।

निष्कर्ष:-

इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि महिलाओं में बायीं आंख फड़कने के क्या कारण है. हमने आपको वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों वजह बताई. इसके साथ ही हमने आपको बताया कि कैसे आप इसे रोक सकते है.

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)