Featured मनोरंजन

Manoj Bajpayee के फैंस के लिए आई ये बड़ी खबर, अभिनेता ने हासिल की ये उप​​लब्धि

Manoj Bajpayee:- इसमे कोई दो राय नहीं है कि मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के मशहूर और शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान अब तक कई फिल्मों में अलग अलग किरदार को शानदार तरीके से निभाया है। यही कारण है कि मनोज बाजपेयी की हर एक फिल्म पर उनके चाहने वालों की नजर रहती है। अब इसी बीच मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि अभिनेता की फिल्म जोरम को ऑस्कर लाइब्रेरी की परमानेंट कोर कलेक्शन में शामिल किया गया है।

ऑस्कर लाइब्रेरी (Oscar Library) में शामिल हुई जोरम 

मनोज बाजपेयी द्वारा अभिनीत फिल्म 'जोरम' के स्क्रीनप्ले को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी ने इसके परमानेंट कोर कलेक्शन के लिए हासिल कर लिया है। बता दें कि, एकेडमी अपने कोर कलेक्शन में स्क्रीनप्ले जोड़ता है जो रिसर्च के उद्देश्य से छात्रों, फिल्म निर्माताओं, लेखकों, अभिनेताओं और सिनेमा के क्षेत्र के अन्य लोगों के लिए लाभकारी हो। आपको बता दें कि, इस कलेक्शन में साल 1910 से लेकर अब तक कुल 11,000 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रिप्ट शामिल हो गई है। ये भी पढ़ें: क्या लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं Manoj Bajpayee, अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

डायरेक्टर देवाशीष मखीजा ने कहा

इस पर बात करते हुए लेखक और डायरेक्टर देवाशीष मखीजा ने कहा है कि, 'जोरम' को बनाने के लिए प्रतिभाशाली लोगों की आवश्यकता पड़ी। हम ये देखकर रोमांचित हैं कि फिल्म के स्क्रीनप्लेस एकेडमी लाइब्रेरी के परमानेंट कोर कलेक्शन का हिस्सा बन गई है। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान से ये सम्मान दुर्लभ और विनम्र है। इसके साथ ही उन्होंने एकेडमी को धन्यवाद भी कहा है। अगर हम बात करें मनोज बाजपेयी की फिल्म जोरम की तो इसका निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। अनुपमा बोस और मखीजाफिल्म के सहयोग से जी स्टूडियो द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने लीड रोल प्ले किया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)