Uttrakhand: भाजपा मुख्यालय में सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम, महिलाओं ने की केंद्र सरकार की सराहना

0
16
man-ki-baat

Uttrakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार NDA सरकार की कमान संभालने के बाद रविवार को अपने पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। पूरे देश भर में लोगों ने इस कार्यक्रम को सुना।

भाजपा कार्यालय में सुना गया ‘मन की बात’ 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, नई दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, जेबीएल नरसिम्हा राव, पूर्व विधायक अनिल शर्मा ने अन्य नेताओं और आम लोगों के साथ पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

महिलाओं ने की PM मोदी की सराहना

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बांसुरी स्वराज ने कहा कि, आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, देश के युवा आत्मनिर्भर बने हैं। सबसे बड़ी बात है कि, PM Modi  ने एक मां का जिक्र किया और मां के नाम पर वृक्ष लगाने की देशवासियों से अपील की है। बता दें, उत्तराखंड से आई कुछ महिलाओं ने कहा कि, पीएम मोदी के आने के बाद देश काफी तरक्की कर रहा है। आज ‘मन की बात’ में उन्होंने उन महिलाओं का भी जिक्र किया है जो आत्मनिर्भर बन रही हैं।

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: तीर्थयात्रियों को ले जा रही वैन दुर्घटनाग्रस्त, कई श्रद्धालु घायल 

महिलाओं को मिला रोजगार 

इन महिलाओं ने बताया कि, उत्तराखंड में पहले सड़क नहीं थी जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने वहां सड़क बनवाने का काम किया साथ ही महिलाओं को रोजगार भी दिया है। स्वयं सहायता समूह के जरिए उत्तराखंड में बहुत सारी महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं। इसके साथ ही PM Modi  ने राम मंदिर बनवाने के साथ आर्टिकल 370 को खत्म किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)