मनोरंजन

बेटे अरहान का सवाल सुनकर हैरान हुई मलाइका, फैंस को जवाब का बेसब्री से इंतजार

malaika arhaan

Mumbai: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान का ‘डंब बिरयानी’पॉडकास्ट इस समय खूब चर्चा में है। पॉडकास्ट के अगले एपिसोड में अरहान की मां मलाइका अरोड़ा भी साथ नजर आएंगी। बता दें, ‘डंब बिरयानी’का प्रोमों रिलीज कर दिया गया है। ये शो आज रात 8 बजे रिलीज किया जाएगा। 

अरहान ने मां की शादी को लेकर पूछा सवाल 

 21 साल के अरहान खान का अपनी मां के साथ इंटरव्यू वायरल हो रहा है। ‘डंब बिरयानी’के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो को शेयर किया गया है। इसमें अरहान उनसे पूछते हैं, “मॉम आप शादी कब करने वाली हो?” अब इस सवाल का जवाब तो शो के आने के बाद ही मिलेगा। मलाइका के जवाब का इंतजार उनके लाखों फैंस को है। दोनों सवाल इस पॉडकास्ट का मुख्य आकर्षण बनने वाले हैं। वहीं पॉडकास्ट का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: शिल्पा ने अपनी बेटी समिशा के साथ किया 'कन्या पूजन'

नेटिजेंस को बेसब्री से पॉडकास्ट का इंतजार 

 बता दें, नेटिजेंस को ये बात पसंद नहीं आई कि, बेटे ने सबके सामने मां से ऐसा सवाल पूछा। हालांकि, इस बात के जवाब को सुनन के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। और कुछ लोग तो इस पॉडकास्ट को लेकर काफी इंतजार कर रहे हैं, मलाइका की शादी का जवाब तो पॉडकास्ट होने के बाद ही मिलेगा। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)