Home फीचर्ड पिता की मौत की खबर पाकर मुंबई पहुंची Malaika Arora

पिता की मौत की खबर पाकर मुंबई पहुंची Malaika Arora

malaika-arora

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)के पिता अनिल अरोड़ा ने 11 सितंबर को बिल्डिंग के छठे फ्लोर से कूदकर अपनी जान दे दी। वहीं इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। जब अनिल अरोड़ा (Anil Arora)का निधन हुआ तो उस वक्त मलाइका अरोड़ा मुंबई में नहीं थीं वह काम के सिलसिले में पुणे में थी। पिता की मौत की खबर सुनते ही वो बांद्रा पहुंची।

पिता की मौत की खबर पाकर मुंबई पहुंची मलाइका 

मलाइका के घर पहुंचने के कुछ वीडियो पैपराजी अकाउंट से शेयर किए गए हैं। इस वीडियो में मलाइका की बहन अमृता भी नजर आ रही हैं। ये वीडियो पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान घर पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके बाद अरबाज के पिता सलीम खान, मां सलमा, उनके भाई सोहेल भी पहुंचे। मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के भी पहुंचने की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

 ये भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी, शूटिंग से छुट्टी लेकर की पूजा

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि, आखिर मलाइका के पिता ने आत्महत्या जैसा चौंकाने वाला कदम क्यों उठाया। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मुंबई पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version