प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

मैनपुरी की नवनिर्वाचित सांसद डिम्पल यादव ने ग्रहण की शपथ, लोकसभा में एकमात्र सपा सांसद

लखनऊः मैनपुरी की नवनिर्वाचित सासंद डिम्पल यादव ने सोमवार को लोकसभा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डिम्पल यादव को पद एवं गोपनीयता की सदस्यता ग्रहण करायी। डिम्पल यादव लोकसभा में यादव परिवार और समाजवादी पार्टी की एकमात्र सदस्य हैं।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में डिम्पल यादव ने 2,88,461 वोटों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को हराया। डिम्पल यादव 618120 मत मिले। वहीं भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को 329659 वोट ही मिले। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी बहू डिम्पल यादव ने मैनपुरी में प्रचंड जीत हासिल कर परिवार की सियासी विरासत को बरकरार रखा।

ये भी पढ़ें..Delhi: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिल्ली एयरपोर्ट का किया औचक निरीक्षण,...

वहीं भाजपा के लिए यह जीत एक संदेश की तरह भी है कि मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के किले का ढहाना उनके लिए अभी दूर की कौड़ी है। वहीं मैनपुरी से उपचुनाव जीतकर डिम्पल यादव ने एक और नया कीर्तिमान कायम किया है। वह मैनपुरी से रिकाॅर्ड मतों से जीत दर्ज कर वहां की पहली महिला सांसद बन गयी है। उनसे पूर्व मैनपुरी की सीट पर कभी कोई महिला उम्मीदवार नहीं जीती थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)