सभी चुनाव मिलकर लड़ेगी महाविकास आघाड़ी, बैठक में तय होंगी सीटें

0
7

maha-vikas-aghadi-meeting

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी। जल्द ही तीनों दलों की बैठक होगी और सीटों का बंटवारा तय किया जाएगा।

जयंत पाटिल रविवार को मुंबई में राकांपा नेताओं की बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना नेता संजय राउत भी मौजूद थे। पाटिल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में महाविकास अघाड़ी नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, कांग्रेस नेता नाना पटोले, अशोक चव्हाण, जितेंद्र आव्हाड, छगन भुजबल, अजीत पवार, सुप्रिया सुले, सुभाष देसाई आदि शीर्ष नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें..विवादित पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा, एक की मौत, धारा-144 लागू

पाटिल ने कहा कि इस बैठक में कर्नाटक चुनाव, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विधानसभा अध्यक्ष के कामकाज, महाराष्ट्र में चल रहे भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। तीनों प्रमुख पार्टियों के नेताओं ने महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण महाविकास अघाड़ी की बैठक स्थगित कर दी गयी है। ये सभी बैठकें जून माह में होंगी। जयंत पाटिल ने कहा कि कर्नाटक के लोगों से ज्यादा महाराष्ट्र के लोग चिंतित हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राज्य की जनता को स्पष्ट रूप से समझाया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)