Featured मनोरंजन

Parineeti-Raghav wedding: परिणीति-राघव की शादी में नहीं आईं प्रियंका, मां मधु ने बताई वजह

madhu-chopra-on-priyanka-not-attended-wedding मुंबईः एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा रविवार 24 सितंबर को शादी (Parineeti-Raghav wedding) के बंधन में बंध गए। दोनों ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में शादी की। शादी में उनके परिवार के साथ बॉलीवुड हस्तियां और राजनीतिक नेता भी शामिल हुए थे। लेकिन, प्रियंका चोपड़ा शादी में नहीं आ पाईं। उसके पीछे की वजह उनकी मां मधु चोपड़ा ने बताई है। परिणीति एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। मई में परिणीति और राघव की सगाई हुई थी। जिसमें प्रियंका अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं। लेकिन वह शादी में शामिल नहीं हो सकीं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर परिणीति को शादी की शुभकामनाएं दीं। अब प्रियंका और निक की मां ने खुलासा किया है कि वे शादी में क्यों नहीं आईं। परिणीति और राघव की शादी के लिए मधु चोपड़ा उदयपुर गई थीं। वहां से लौटते वक्त पैपराजी ने उनसे प्रियंका और निक के न आने की वजह पूछी। इस पर उन्होंने कहा कि, ‘वे काम कर रहे हैं। प्रियंका काम की वजह से परिणीति की शादी में नहीं आ सकीं। ये भी पढ़ें..पिंक साड़ी, माथे पर सिंदूर.. शादी के बाद परिणीति-राघव की तस्वीर...

‘गिफ्ट नहीं, आशीर्वाद दिया’

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि परिणीति अपनी शादी (Parineeti-Raghav wedding) में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने ये भी कहा कि शादी में परिणीति को कोई गिफ्ट नहीं दिया गया, सिर्फ आशीर्वाद दिया गया। बता दें कि परिणीति और राघव की शादी में शामिल होने उदयपुर गए मेहमान अब वापस लौट रहे हैं।   (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)