Saturday, March 15, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमध्य प्रदेशप्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल, इन शहरों में पारा 47...

प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल, इन शहरों में पारा 47 के पार

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में प्रंचड गर्मी का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश के कई शहरो में तापमान रिकार्ड तोड़ रहा है। जिसके चलती भीषण गर्मी पड़ रही है। बता दें, बीते सोमवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में सबसे ज्यादा गर्मी रही यहां का पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले दतिया में रविवार को तापमान 47.5 डिग्री तक था। प्रचंड गर्मी को देखते हुए भोपाल विभाग ने 24-25 मई से पूरे प्रदेश में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल 

दरअसल, पिछले दो दिनों से मध्यप्रदेश का तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों का तापमान 47.5 डिग्री तक बढ़ गया है। सोमवार को छतरपुर का नौगांव, रतलाम, राजगढ़ और दतिया सबसे गर्म रहे। यहां पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि ग्वालियर, चंबल-निमाड़ भी लू का असर देखा गया। दिन के साथ रात के समय में भी प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:  दुल्हन के वेश में फांसी के फंदे से लटका मिला छात्र का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग ने बताया कि कि अभी एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में अगले 24 घंटे में पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में धूलभरी हवाएं चलेंगी। साथ ही गरज-चमक और हल्की बारिश के भी संकेत है। वहीं, उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में गर्म हवाएं चलेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें