Featured आस्था

भाग्यशाली होते हैं वह पुरूष जिन्हें मिलती है इन गुणों वाली स्त्री

नई दिल्लीः आचार्य चाणक्य की गिनती श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उन्हें एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री के रूप में जाना जाता है। उन्हें विभिन्न विषयों का तो गहराई से ज्ञान था ही साथ ही व्यवहारिक जीवन की भी बहुत अच्छी समझ थी। उन्होंने जीवन को शिक्षा प्रदान करने वाली कई बातों का उल्लेख किया है, जिन्हें चाणक्य नीति का नाम दिया गया है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। चाणक्य की नीतियां इतने समय के बाद आज भी मनुष्य का मार्गदर्शन करने का काम करती हैं। नीति शास्त्र में गृहस्थ जीवन को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। आचार्य चाणक्य ने कुछ गुणों के बारे में बताया है। जिस स्त्री में ये गुण होते हैं उसका पति बहुत भाग्यशाली होता है। जानते हैं कौन से हैं वो गुण।

चाणक्य कहते हैं कि जो स्त्री धर्म का पालन करने वाली और वेदों का ज्ञान रखने वाली होती है, वह सही और गलत का भेद भली प्रकार से से समझती है। ऐसी स्त्री स्वयं के साथ पूरे परिवार का मान-सम्मान बढ़ाती है। ऐसी स्त्री अपनी संतान को भी अच्छे संस्कार देती है। इस तरह से वह अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को भी सत्कर्मों की ओर प्रेरित करती है। चाणक्य के अनुसार, जिस स्त्री में विनम्रता का गुण होता है। उससे विवाह करने वाला व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसी स्त्री अपने व्यवहार व वाणी से सभी का दिल जीत लेती है और परिवार को संजोकर रखती है। ऐसे परिवार में झगड़े नहीं होते हैं और हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

यह भी पढ़ें-सीएम योगी ने चयनित नायब तहसीलदारों को वितरित किये नियुक्ति पत्र,...

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बुरे समय में धन व्यक्ति के बहुत काम आता है इसलिए जिस व्यक्ति की पत्नी में धन के संचय करने की आदत होती है, वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति को बुरा समय आने पर परेशान नहीं होना पड़ता है। वह संचित किए गए धन को अपने बुरे समय में उपयोग में लाता है और उसे किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)