विशेष Featured लाइफस्टाइल

Gandhi Jayanti 2021: फिट और हेल्दी रहने के लिए इस सीक्रेट डाइट प्लान फॉलो करते थे बापू

देश में हर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती बड़े धूमधास मनाई जाती है। भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज 152वीं जयंती है। इस दिन देशभर में स्‍कूल, ऑफिस, कॉलेज बंद रहते हैं। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी थी। बता दें कि बापू आजादी की लड़ाई में 1915 से सक्रिय हुए। जबकि आजादी की जंग उसके कई दशकों पहले से चल रही थी। लेकिन महात्मा गांधी की एंट्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जान फूंकी।

ये भी पढ़ें..‘मिशन यूपी’ के साथ प्रियंका गांधी लखनऊ में डालेंगी डेरा, ये है रणनीति

महात्मा गांधी ने अंहिसा के रास्ते को अपना कर देश की आजादी में अमह भूमिका निभाई। बापू का मुख्य हथियार अंहिसा और अनशन था। गांधी जीने आजादी की इस लड़ाई में कई अनशन किए। जिससे अंग्रेजों को देश छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। बापू के विचार न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के हर वर्ग के लोगों का मार्गदर्शन करती है। भारत को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने कई अनशन किए। अनशन करते रहने के बावजूद भी महात्मा गांधी काफी फिट और हेल्दी थे। बापू की लाइफस्टाइल आज हर किसी के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। गांधी जी शुद्ध शाकाहारी व साधरण व्यक्ति थे। ऐसे में वह अपने खानपान के साथ कई प्रयोग करते रहते हैं। आज गांधी जी की जयंती के मौके पर हम आपको बताएंगे किस तरह वो फिट और हेल्दी रहते थे।

आइए जानते हैं क्या था बापू का डाइट प्लान

  1. बाबू अपने दिन की शुरुआत नींबूपानी से करते थे। वह सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर पीते थे। उनका मानना था कि इससे उन्हें पूरे दिन ऊर्जा मिलती थी।
  2. गांधी जी की डाइट में अंकुरित चने और गेंहू शामिल होते थे। जिससे में भरपूर मात्रा मे फाइबर्स होते हैं। इसके अलावा डाइजेशन सिस्टम भी अच्छा होता है।
  3. बापू अपनी डाइट में रोज बादाम और किशमिश जरूर खाते थे। बादाम और किशमिश कई बीमारियों से बचाता है।
  4. बापू शुद्ध और सात्विक भोजन को ही बेहतर मानते थे। वे शाकाहारी थे और खासकर ऐसे आहार के विरोधी थे, जिसे खाने से व्यक्ति आवेशित हो जाए।
  5. गांधी जी अपनी डाइट में खाने में बिना नमक और तेल की उबाली हुई सब्जियां लेते थे।
  6. बापू को मीठा भी बहुत पसंद था। वो जलेबी और हलवे के शौकीन थे। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने मीठा खाना भी कम कर दिया। वो चीनी का इस्तेमाल भी नहीं करते थे।
  7. गांधीजी अक्सर अपने आहार में दही को शामिल किया करते थे। आप भी जानते हैं कि दही और छाछ ऐसी चीज है जो लगभग हर भारतीय को पसंद होती है और लोग इसे अपने आहार में शामिल करते हैं। दही और छाछ पाचन क्रिया के लिए बेहद लाभकारी होती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)