Thursday, December 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डलखनऊ के बाद बिहार में ओवरब्रिज के नीचे फंसा 'हवाई जहाज', मची...

लखनऊ के बाद बिहार में ओवरब्रिज के नीचे फंसा ‘हवाई जहाज’, मची अफरा-तफरी

Airplane stuck in Bihar: बिहार के पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में शुक्रवार को उस वक्त अजीब स्थिति देखने को मिली, जब एक हवाई जहाज ओवर ब्रिज के नीचे फंस गया। दरअसल, ये पूरा मामला भले ही अजीब लगे, लेकिन ये सच है। शुक्रवार को पीपराकोठी ओवर ब्रिज पर एक हवाई जहाज फंस गया। इसके बाद करीब दो घंटे तक एनएच 28 पर यातायात बाधित रहा।

सेल्फी लेने की मची होड़

बताया जा रहा है कि हवाई जहाज को एक बड़े ट्रक लॉरी में ले जाया जा रहा था। ओवरब्रिज के नीचे हवाई जहाज फंसने की खबर सुनकर आसपास के लोग उसे देखने के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद लोग उनकी फोटो खींचने और सेल्फी लेने में व्यस्त रहे। इधर, पुलिस ओवर ब्रिज के नीचे ट्रक लॉरी पर रखे हवाई जहाज को किसी तरह हटाने की कोशिश कर रही थी। बाद में ट्रक लॉरी के सभी पहियों की हवा निकालने के बाद ओवरब्रिज के नीचे फंसे हवाई जहाज को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें-पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, MP के कई हिस्सों में छाया घना कोहरा

मुबंई में हुई थी नीलामी

जानकारी के मुताबिक, हवाई जहाज को मुंबई में हुई नीलामी में एक स्क्रैप डीलर ने खरीदा था और इसे एक बड़े ट्रक लॉरी में मुंबई से असम ले जाया जा रहा था। पीपराकोठी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के सभी पहियों की हवा निकाल कर उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद एनएच पर यातायात सामान्य हो गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें