लोकसभा चुनाव 2024

Lok Sabha elections: तीसरे चरण में घट गई महिला उम्मीदवारों की दावेदारी

loksabha election 2024 uttar pradesh, up chunav

लखनऊः उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए 10 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। पिछले चुनाव की तुलना में इस चुनाव में महिला उम्मीदवारों की उम्मीदवारी में कमी आई है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने भी महिला उम्मीदवारों को टिकट देने में उदारता नहीं दिखाई। आपको बता दें, पिछले चुनाव में 10 सीटों में से केवल बदायूं सीट से ही महिला उम्मीदवार जीतकर संसद की दहलीज पार कर पाई थीं।

2019 में 13 महिला उम्मीदवार

तीसरे चरण में जिन दस सीटों पर चुनाव होना है उनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली शामिल हैं। 2019 के चुनाव में कुल 115 उम्मीदवारों में से 13 महिलाएं थीं। इस चुनाव में संभल सीट से 1, आगरा से 2, फ़तेहपुर सीकरी से 2, एटा और बदायूँ से 1-1 तथा बरेली और आंवला से 3-3 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। हाथरस, फिरोजाबाद और मैनपुरी से कोई महिला उम्मीदवार मैदान में नहीं थी।

2019 चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक, बदांयू संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार डॉ. संगप्रिय गौतम ने जीत हासिल की थी। वहीं आगरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित चुनाव लड़ रही थीं। प्रीता हरित तीसरे स्थान पर रहीं। 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की डिंपल यादव ने जीत हासिल की। आंवला सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी रुचिवीरा उपविजेता रहीं।

यह भी पढ़ेंः-स्वाती सिंह ने कहा- वैकेंसी से पहले बोली लगाने वालों को याद आ रहे नौजवान

2024 के चुनाव में दावे कम हो गए

2024 के आम चुनाव में तीसरे चरण की 10 सीटों पर कुल 100 उम्मीदवारों में नौ महिलाएं हैं। पिछले चुनाव की तुलना में इस चुनाव में चार महिला उम्मीदवार कम हो गयी हैं। प्रमुख राजनीतिक दलों की महिला उम्मीदवारों की बात करें तो सपा ने डिंपल यादव को मैनपुरी से मैदान में उतारा है। इसके अलावा किसी भी बड़ी पार्टी ने किसी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक आगरा, फतेहपुर सीकरी और फिरोजाबाद सीट से 1-1, मैनपुरी और बदांयू से 2-2, आंवला और बरेली से 1-1 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीन सीटों संभल, हाथरस और एटा से कोई महिला उम्मीदवार मैदान में नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)