Featured मनोरंजन

शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के निधन पर लता मंगेशकर ने जताया शोक

मुंबईः मशहूर शास्त्रीय गायक और संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का रविवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुम्बई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर दोपहर लगभग 12 बजे अंतिम सांस ली। उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के निधन पर लता मंगेशकर ने शोक व्यक्त किया है।

15 साल पहले खान उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे। उन्हें लकवा भी मार दिया था तब से ही वह बीमार चल रहे थे। वह चल-फिर भी नहीं पाते थे। घर पर ही उनका उपचार चल रहा था। यह जानकारी उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के बेटे रब्बानी मुस्तफा खान ने दी। मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर पर उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की एक फोटो शेयर किया। यह भी पढ़ें-अक्षय कुमार ने की श्रीराम मंदिर के लिए दान देने की घोषणा, लोगों से भी की अपील

उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा कि मुझे अभी ये दुखद खबर मिली है कि महान शास्त्रीय गायक उस्ताद उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब खान इस दुनिया में नहीं रहे। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। वो गायक तो अच्छे थे पर इंसान भी बहुत अच्छे थे। लता ने एक और ट्वीट कर लिखा कि मेरी भांजी ने भी खान साहब से संगीत सीखा है। मैंने भी उनसे थोड़ा संगीत सीखा था। उनके जाने से संगीत की दुनिया को हानि हुई है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। भारत सरकार ने उन्हें 1991 में पद्मश्री, 2006 में पद्मभूषण और 2018 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से नवाजा था।