Rudraprayag Landslide: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, भूस्खलन से तीन की मौत

60
gaurikund-landslide

Rudraprayag Landslide: उत्तराखंड के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भूस्खलन की वजह से तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए।

बता दें, घटना केदारनाथ पैदल मार्ग के चिरबासा की है। बताया जा रहा है कि, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया। इस दौरान वहां से कुछ तीर्थयात्री गुजर रहे थे जो मलबे की चपेट में आ गये और मौके पर तीन यात्रियों की मौत हो गई और दो यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची DDRF की टीम

घटना की सूचना मिलते ही गौरीकुंड पुलिस और DDRF की टीमें मौके पर पहुंची और घायल तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और इलाज के लिए गौरीकुंड के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद भूस्खलन को देखते हुए रास्ता बंद कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शीयों ने दी जानकारी

प्रत्यक्षदर्शीयों ने जानकारी देते हुए बताया कि, अचानक ही पहाड़ टूटकर गिरने लगे कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही मलबे के नीचे लोग दब गए। बता दें, इससे पहले बीते 10 जुलाई को जोशीमठ में भूस्खलन हुआ था। जिसके चलते बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया था। राहत की बात थी कि इस दौरान जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, चार धाम यात्रियों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम

बता दें कि, इस समय केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। केदारनाथ यात्रा 10 मई से शुरू हुई थी। अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारनाथ आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस दिन केदारनाथ के कपाट खुले थे। उसी दिन ही लगभग 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)