प्रदेश बिहार Featured राजनीति

लोकसभा चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगे, पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव

lalu-prasad-yadav पटनाः राष्ट्रीय जनता दल के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भोजपुरी में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि हम लोग फूल माला बेचकर जी लेंगे। लेकिन 2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि देश में आपसी भाईचारे को खराब किया जा रहा है। लालू यादव ने कहा कि 17 पार्टियों के बड़े नेताओं की नीतीश कुमार के आवास पर बैठक हुई है उससे मोदी सरकार घबरा गई है। 2024 में हम सब मिलकर इसे उखाड़ फेंकेंगे। इससे पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा को जमकर प्रहार किया। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का आह्वान किया। तेजस्वी ने इसी बहाने भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए देशहित में भाजपा को हराने की अपील की। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा, सभी प्रिय साथियों को राष्ट्रीय जनता दल के 27वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ये भी पढ़ें..UCC का विरोध करने वाले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर भड़के... तेजस्वी ने आगे लिखा, निरंतर 26 वर्षों से मिल रहे आपके अपार सहयोग, अखंड विश्वास और अटूट प्रेम के हम सभी आभारी है। अंबेडकर, गांधी, लोहिया, कर्पूरी और लालू प्रसाद यादव के समाजवादी विचारों पर चलते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास ने राजद को प्रदेश में लगातार नंबर वन पार्टी बनाया है। आइए, इस स्थापना दिवस पर हम संकल्प लें कि देश की वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए एकजुट होकर 9 वर्षों से केंद्र में बैठी किसान, युवा, छात्र, महिला, कर्मचारी, व्यापारी और संविधान विरोधी तानाशाही बीजेपी सरकार को बदलेंगे। इस दौरान तेजस्वी ने अपने पिता की तारीफ भी की। राजद कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 5 जुलाई 1997 को राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की गई थी। 1997 से लालू प्रसाद यादव लगातार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। पार्टी ने पटना के कई चौक-चौराहों पर तोरण द्वार लगाए हैं। कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)