बिहार के मुंगे से सांसद ललन सिंह बने मोदी 3.0 सरकार में मंत्री, पढ़ें पूरी खबर

0
4
lalan-singh-minister-modi-

पटना: राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुंगेर से नवनिर्वाचित जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ललन सिंह को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई।

2004 में ललन सिंह ने जीता था लोकसभा चुनाव

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 2004 का लोकसभा चुनाव बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से जीता था। इसके बाद 2009 में उन्होंने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। फिर 2019 में भी उन्होंने मुंगेर से जीत दर्ज की। इस बार भी उन्होंने मुंगेर से जीत दर्ज की है। ललन सिंह 69 वर्ष के हैं। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। भागलपुर के टीएनबी कॉलेज से स्नातक ललन सिंह छात्र जीवन में कॉलेज छात्र संघ के महासचिव रहे। वहीं, 1974 के जेपी आंदोलन में भी वे काफी सक्रिय रहे थे। वर्ष 2014 में उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया था।

यह भी पढ़ें-Modi Oath Ceremony: शपथ ग्रहण में शामिल होने दिल्ली पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति और मॉरीशस के पीएम

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहें 

बिहार विधान परिषद के सदस्य के तौर पर वे राज्य मंत्रिमंडल में पथ निर्माण और जल संसाधन विभाग के मंत्री थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह इससे पहले जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। हाल ही में दिसंबर 2023 में उन्होंने पार्टी के काम के साथ-साथ अपने क्षेत्र में लोगों को समय देने के लिए स्वेच्छा से पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीएम नीतीश को सर्वसम्मति से जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)