देश Featured दिल्ली हरियाणा टॉप न्यूज़

Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात, पुलिस ने भीड़ पर दागे आंसू गैस के गोले, मची भगदड़

Kisan Andolan, नई दिल्ली: केंद्र सरकार और किसानों बीच 5 घंटे से ज्यादा चली बैठक बेनतीजा रही। सरकार के साथ सहमति न बनने के बाद किसानों ने दिल्ली कूच शुरू कर दिया है। अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उतर आएं हैं।

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

इस दौरान हरियाणा-पंजाब सीमा पर शंभू के पास किसानों की भीड़ बढ़ाती जा रही है। शंभू बॉर्डर (Shambu Border) पर जमा हुई किसानों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने सख्ती दिखाते आंसू गैस के गोले दागे। जिससे वहां भगदड़ मच गई। चारों और धुंआ-धुंआ छाया हुआ है। आंदोलनकारियों (Farmers Protest) ने भी पुलिस पर पथराव भी किया। बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी का कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। इसका असर दिल्ली की सीमाओं पर नजर आने लगे हैं। वहीं किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की सीमा पर पहले से ही भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ये भी पढ़ें..Kisan Andolan से थमी दिल्ली की रफ्तार, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लगा 10 KM लंबा जाम

शंभू बॉर्डर पर गहमागहमी

दिल्ली में 12 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा दिल्ली आने वाली सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ड्रोन के जरिए किसानों की संख्या का आकलन और निगरानी कर रही है। भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। फिलहाल, शंभू बॉर्डर पर काफी गहमागहमी का महौल है। जबकि लगातार किसानों की संख्या भी बढ़ रही है। गौरतलब है कि किसानों (Kisan Andolan) को रोकने के लिए पुलिस ने कंटीले तारों के अलावा बैरिकेड्स, बड़े सीमेंट ब्लॉक, कंटेनर और अन्य अवरोधक भी लगाए हैं। पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर कंट्रोल रूम बनाने के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। ड्रोन की मदद से भी इलाके पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इन सीमाओं से आने को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)