Kisan Andolan को लेकर एक्शन में पुलिस, कई किसान नेताओं को किया नजरबंद

58

Kisan Andolan,गाजियाबाद: किसान अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उतर आएं हैं। सरकार के साथ सहमति न बनने के बाद किसानों ने दिल्ली कूच शुरू कर दिया है। वहीं किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को गाजियाबाद में कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया है। गिरफ्तार किसान नेताओं में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज तेवतिया, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी और महेंद्र सिंह रईसपुर शामिल हैं।

किसानों ने सरकार की ये मांग

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में राजवीर सिंह ने सरकार से किसानों की मांगें तुरंत मानने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार राजस्थान और मध्य प्रदेश के चुनाव में गेहूं की एमएसपी से 600 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा का बोनस दे सकती है तो देश के अन्य राज्यों में ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि किसान अपना हक मांगने के लिए दिल्ली आ रहा है। सरकार को तुरंत किसानों से बात करनी चाहिए और उन्हें उनका हक देने का काम करना चाहिए, नहीं तो पूरे देश के किसान एक बार फिर दिल्ली कूच कर सकते हैं।

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

उधर हरियाणा-पंजाब सीमा पर शंभू के पास किसानों की भीड़ बढ़ाती जा रही है। शंभू बॉर्डर (Shambu Border) पर जमा हुई किसानों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने सख्ती दिखाते आंसू गैस के गोले दागे। जिससे वहां भगदड़ मच गई। चारों और धुंआ-धुंआ छाया हुआ है। आंदोलनकारियों (Farmers Protest) ने भी पुलिस पर पथराव भी किया।

ये भी पढ़ें..Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात, पुलिस ने भीड़ पर दागे आंसू गैस के गोले, मची भगदड़

बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी का कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। इसका असर दिल्ली की सीमाओं पर नजर आने लगे हैं। वहीं किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की सीमा पर पहले से ही भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

किसानों को रोकने के लिए सुरक्षा सख्त

गौरतलब है कि किसानों (Kisan Andolan) को रोकने के लिए पुलिस ने कंटीले तारों के अलावा बैरिकेड्स, बड़े सीमेंट ब्लॉक, कंटेनर और अन्य अवरोधक भी लगाए हैं। पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर कंट्रोल रूम बनाने के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। ड्रोन की मदद से भी इलाके पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इन सीमाओं से आने को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)