Friday, October 25, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशखालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, ये संपत्तियां हुई...

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, ये संपत्तियां हुई जब्त

NIA Action Khalistani Pannu: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ भारत की जांच एजेंसी ने सख्त कार्रवाई की। इस बीच पन्नू के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की। पन्नू के खिलाफ दर्ज 6 मामलों की जांच कर रही है NIA ने भारत में स्थित उसकी संपत्तियों को जब्त कर लिया गया।

चंडीगढ़ और अमृतसर की संपत्तियां की जब्त

खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA की टीम दर्ज 6 मामलों की जांच कर रही है। इसके तहत NIA ने कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ में पन्नू की 3 संपत्तियों को जब्त कर लिया। साथ ही अमृतसर में पन्नू से जुड़ी कुछ जमीनों को भी जब्त किया गया है। इस साल 15 अक्टूबर तक जांच एजेंसी ने पन्नू के खिलाफ कुल 66 मामले दर्ज किए हैं।

रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी

जांच एजेंसी ने पन्नू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया। खालिस्तानी आतंकी पन्नू आए दिन सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ बोलता रहता है। वह कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था, इसलिए उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला भी चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एनआईए ने उसकी संपत्तियां कुर्क कीं।

ये भी पढ़ेंः- Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने ओडिशा से लेकर बंगाल तक मचाया गदर, देखें तबाही का भयानक मंजर

पन्नू के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन

बता दें कि हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के बाद कनाडा और भारत के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। इसके बाद पन्नू ने कनाडा में रहने वाले हिंदू नागरिकों को धमकाया था। इसको लेकर भारत सरकार और जांच एजेंसियां ​​भी अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में एनआईए ने पन्नू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें