Featured मनोरंजन

Karan Singh Grover ने शेयर किया देवी का प्यारा सा वीडियो, फैंस बोले-सो क्यूट..

karan-singh-grover मुंबईः एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) पिछले साल एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। वह इन दिनों बेटी के साथ मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। पिछले साल नवंबर में उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ था। एक्ट्रेस बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेटी देवी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती नजर आ रही हैं। रविवार को बिपाशा बासु के पति करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का वीडियो शेयर किया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)

बेटी के साथ मस्ती करते नजर आए करण

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने 8 महीने की बेटी देवी के साथ एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने लिखा- कडल टाइम। हालांकि वीडियो में एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

जब बिपाशा अपनी बेटी करण के साथ छुट्टियों पर गई थीं

हाल ही में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा को उनकी बेटी देवी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू ड्रेस पहने नजर आईं, जिसे उन्होंने सनग्लासेज, मैचिंग बैग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ स्टाइल किया था। वहीं, करण कैजुअल लुक में नजर आए।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

ये भी पढ़ें..’The Trial’ में लिपलॉक सीन पर Kajol बोलीं-मुझे इससे फर्क नहीं...

बिपाषा बसु का फिल्मी करियर

एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu)  के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ’राज’, ’जिस्म’, ’धूम 2’ और ’फिर हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में काम किया। बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) से शादी की। शादी के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड इंडस्ट्री में कम सक्रिय हैं और अपने पति और बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आखिरी बार वेब सीरीज ’डेंजरस’ में नजर आई थीं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)