Home मनोरंजन कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का निधन, 86...

कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

saroja-sanjeev-ka-nidhan

Mumbai: साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और बॉलीवुड में भी काम कर रहे किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) की मां का निधन हो गया है। बता दें, वह 83 साल की थीं और उनकी मां का नाम सरोजा संजीव (Saroja Sanjeev)है। मां के निधन से एक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कई सालों से गंभीर बीमारी से जूझ रही किच्चा की मां ने आज अंतिम सांस ली।

करवा चौथ के दिन ली आखिरी सांस    

रिपोर्ट के मुताबिक, किच्चा की मां ने करवा चौथ यानी 20 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। बता दें, उनका इलाज बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मां की मौत से किच्चा और उसका पूरा परिवार गम में डूब गया है। सरोजा पिछले कई महीनों से शारीरिक बीमारियों से जूझ रही थीं। वह हमेशा डॉक्टर की निगरानी में रहती थीं। वहीं किच्चा के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: एकता कपूर की ‘गंदी बात’ ने बढ़ाईं मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की FIR

शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार  

बता दें, किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) की मां का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज बेंगलुरु के जेपी नगर स्थित एक्टर के घर लाया जाएगा। किच्चा के करीबी दोस्त, रिश्तेदार और मनोरंजन जगत किच्चा की मां को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। बाद में शाम करीब 5 बजे विल्सन गार्डन में सरोजा संजीव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह किच्चा और उसके परिवार के लिए एक दुखद घटना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version