मुंबईः बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाकी के लिए जानीं जाती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने होमटाउन में हैं। जहां उन्होंने अपनी भाभी रितु की गोद भराई की रस्मों में हिस्सा लिया। वहीं अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सावन की पूजा करती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
कंगना रनौत ने की सावन की पूजा
एक्ट्रेस कंगना रनौत हर छोटे त्योहार को बड़े उत्साह से मनाती हैं। अब सावन में एक्ट्रेस ने अपने घर पर भगवान शिव का अभिषेक किया, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। बता दें, एक्ट्रेस भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। वीडियो में कंगना के पिता भी नजर आ रहे हैं। साथ ही कई पंडित भी दिखायी दे रहे हैं जो कंगना से पाठ करवा रहे हैं। कंगना रनौत ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सावन के महीने में घर पर किया रुद्र अभिषेक। खुशी इतनी थी कि मानो महादेव स्वयं घर आ गए हों... हर हर महादेव।View this post on Instagram
जल्द बुआ बनने वाली हैं कंगना रनौत
एक्ट्रेस कंगना जल्द ही बुआ बनने वाली हैं। रविवार को उनके घर पर उनकी भाभी रितु की गोद भराई की रस्म हुई। इस दौरान एक्ट्रेस का देसी अवतार देखने को मिला। तस्वीरों में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के माता-पिता, उनकी बहन रंगोली और भाभी समेत पूरा परिवार नजर आया।ये भी पढ़ें..’Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani’ का न्यू सॉन्ग ’ढिंढोरा बाजे...View this post on Instagram