Home फीचर्ड सावन में शिव भक्ति में डूबीं Kangana Ranaut, परिवार के साथ किया...

सावन में शिव भक्ति में डूबीं Kangana Ranaut, परिवार के साथ किया रूद्राभिषेक

kanagana-ranaut-rudrabhishek-

मुंबईः बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाकी के लिए जानीं जाती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने होमटाउन में हैं। जहां उन्होंने अपनी भाभी रितु की गोद भराई की रस्मों में हिस्सा लिया। वहीं अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सावन की पूजा करती नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत ने की सावन की पूजा

एक्ट्रेस कंगना रनौत हर छोटे त्योहार को बड़े उत्साह से मनाती हैं। अब सावन में एक्ट्रेस ने अपने घर पर भगवान शिव का अभिषेक किया, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। बता दें, एक्ट्रेस भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। वीडियो में कंगना के पिता भी नजर आ रहे हैं। साथ ही कई पंडित भी दिखायी दे रहे हैं जो कंगना से पाठ करवा रहे हैं। कंगना रनौत ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सावन के महीने में घर पर किया रुद्र अभिषेक। खुशी इतनी थी कि मानो महादेव स्वयं घर आ गए हों… हर हर महादेव।

जल्द बुआ बनने वाली हैं कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना जल्द ही बुआ बनने वाली हैं। रविवार को उनके घर पर उनकी भाभी रितु की गोद भराई की रस्म हुई। इस दौरान एक्ट्रेस का देसी अवतार देखने को मिला। तस्वीरों में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के माता-पिता, उनकी बहन रंगोली और भाभी समेत पूरा परिवार नजर आया।

ये भी पढ़ें..’Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani’ का न्यू सॉन्ग ’ढिंढोरा बाजे…

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ’इमरजेंसी’ में नजर आएंगी। फिल्म में वह इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा कंगना के पास फिल्म ’तेजस’ भी है। जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं वह फिल्म ’चंद्रमुखी 2’ में भी दिखायी देगीं। कंगना रनौत आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ’धाकड़’ में नजर आई थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version