देश Featured

झारखंड में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती

jharkhand-transfer रांचीः झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAPRES) के 114 अधिकारियों का तबादला (transfer) और पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में पांच अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। विभाग की ओर से गुरुवार (19 अक्टूबर) को इसकी अधिसूचना जारी की गई है। पहली अधिसूचना में 56 अधिकारियों की पोस्टिंग की गयी है। जिसमें गिरजा शंकर प्रसाद को उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव और पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे विजय कुमार गुप्ता को पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल को हजारीबाग नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। ये भी पढ़ें..India Canada Row: निज्जर विवाद के बीच कनाडा के 41 राजनयिकों ने छोड़ा भारत, विदेश मंत्री ने की पुष्टी इसके अलावा कार्मिक विभाग ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता पद के लिए 35 अधिकारियों की सेवा भू-राजस्व विभाग को सौंप दी है। इसे 18 जिला पंचायती राज पदाधिकारियों की सेवा के लिए पंचायती राज विभाग को दिया गया है। इसके साथ ही दो अधिकारियों की सेवा अंचल अधिकारी के पद के लिए दी गयी है जबकि तीन अधिकारियों की सेवा प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद के लिए ग्रामीण विकास विभाग को दी गयी है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है।

ट्रांसफर और पदस्थापित किए गए अधिकारी

  • विनोद प्रजापति को चतरा जिले के सिमरिया का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।
  • जीतराय मुर्मू को गिरिडीह जिले के डुमरी के भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद पर तैनात किया गया है।
  • धनबाद के अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार लायक को देवघर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बना दिया गया है।
  • सोनुआ की अंचल अधिकारी सागरी बराल को गुमला का के भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।
  • काठीकुंड के अंचल अधिकारी अमर जॉन आईंद अब पलामू के हुसैनाबाद के के भूमि सुधार उप समाहर्ता होंगे।
  • पाकुड़ के भूमि सुधार उपसमाहर्ता रवींद्र चौधरी को गिरिडीह जिले के खोरी महुआ का के भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।
  • कुशलमय केनेथ मुंडू को पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया।
  • उदय कुमार लातेहार के भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाए गए हैं।
  • सोनाहातू के अंचल अधिकारी पलामू के के भूमि सुधार उप समाहर्ता बना दिए गए हैं।
  • मनोहरपुर के अंचल अधिकारी को गढ़वा का के भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।
  • साहिबगंज सदर के अंचल अधिकारी अब्दुल समद गढ़वा जिले के नगरउंटारी के के भूमि सुधार उप समाहर्ता बना दिए गए हैं।
  • धालभूमगढ़ के अंचल अधिकारी सदानंद महतो का ट्रांसफर करके उन्हें गोड्डा का के भूमि सुधार उप समाहर्ता बना दिया गया है।
  • प्रमेश कुशवाहा को गढ़वा जिले के रंका का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)