मां के 61वें जन्मदिन पर तिरुमाला मंदिर पहुंची Janhvi Kapoor, शिखर पहाड़िया संग लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

40
janhvi-Kapoor

Mumbai: Sridevi की जन्मदिन पर उनकी लाडली बेटा Janhvi Kapoor अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंची जहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लिया।

मां के जन्मदिन पर पहुंची तिरुमाला मंदिर 

जान्हवी इस दौरान साउथ इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने ग्रीन कलर के ब्लाउज के साथ पीली रंग की साड़ी पहनी थी। साथ ही कानों में झुमके, नेकलेस और कमरबंद भी पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंपलीट करने के लिए बालों का जूड़ा बनाया हुआ था। इस लुक में Janhvi Kapoor बेहद खुबसूरत लग रही थीं। वहीं शिखर सफेद रंग की वेष्टि यानी धोती में दिखे। उन्होंने अंगवस्त्र भी डाल रखा था। बता दें, शिखर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। जान्हवी और शिखर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

श्रीदेवी की 61 जयंती आज   

बता दें, आज उनकी मां और बॉलीवुड की बड़ी अदाकारा श्रीदेवी की 61 वीं जयंती है। जान्हवी हर बार मां के जन्मदिन पर तिरुपति बाला जी दर्शन करने जाती हैं। मंदिर में जान्हवी के पहुंचने पर लिए दर्शन के लिए खास इंतजाम किए गए थे। दर्शन के बाद, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों ने उन्हें भगवान वेंकटेश्वर के रंगनायक मंडपम में रेशमी वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और भगवान का प्रसाद दिया।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ बड़ा एक्शन, पिता की करोड़ों की संपत्ति कुर्क 

साउथ सिनेमा में नजर आएंगी Janhvi Kapoor 

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो Janhvi Kapoor सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ के जरिए साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे है। इसके अलावा, वह सस्पेंस-थ्रिलर ‘उलझ’ को लेकर भी चर्चाओं में है, जिसको दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)