Featured फोटो राजस्थान

क्रिसमस के जश्न की तैयारियां तेज, बाजारों में छाई रौनक, सजे चर्च

aks_5060_339

जयपुरः प्रेम और सद्भावना का पर्व क्रिसमस शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर शहर में काफी उत्साह नजर आ रहा है और बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। क्रिसमस पर्व सेलिब्रेशन की तैयारियां परवान पर है। गिफ्ट गैलेरीज में सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, बैल, पोस्टर, स्टीकर,कार्डस, कैंडल्स और अन्य गिफ्ट आइटम्स की बिक्री के जोरों पर है। इस बार बाजारों में आप्टिकल क्रिसमस ट्री, सफेद व गुलाबी रंग का क्रिसमस ट्री सहित सांता क्लॉज लैंप सजे हुए नजर आ रहे हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है।

ये भी पढ़ें..रेप का झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को 10 साल की सजा

बाजारों में छाई रौनक

इसके अलावा जंप करता सांता, फोटो खिंचाता, पियानो बजाता, बॉल खेलता हुआ सांता क्लॉज, विथ लाइटिंग डासिंग, जिंगल बेल वाला सांता और सैक्सोफोन इस बार लोगों को खास तौर पर पसंद आ रहे हैं। इसके साथ ही ऊंट पर सांता क्लॉज, वाकिंग क्लॉज, स्केटिंग करता सांता, बेलून में सांता, हाथ में स्लेज पकड़े व गिफ्ट पकड़े सांता क्लॉज, रिंग चलाते सांता क्लॉज की भी अच्छी मांग है। बाजार में सांता छह इंच से तीन फीट की साइज में उपलब्ध हैं।

क्रिसमस पर ग्रीटिंग और उपहार देकर लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं। यही वजह है शहर के गिफ्ट सेंटरों पर क्रिसमस की खास तैयारियां की गई है। इसके अलावा बेकरी आइटमों की भी जबरदस्त मांग की जा रही है। बच्चों के लिए नई कपड़े खरीदे जा रहे है। छोटे-छोटे बच्चे सांता क्लाज के ड्रेस पहनकर एक अलग ही अंदाज में नजर आएगें। गिफ्ट सेंटर चलाने वाले रितेश माध्याम ने बताया कि क्रिसमस पर इस बार नई तरह के गिफ्ट आइटम आए है जो बच्चों को बहुत भा रहे है। इसके अलावा बेकरी आइटमों की भी जबरदस्त मांग की जा रही है। लोग अपने फेवरेट केक का आर्डर पहले ही दे रहे हैं।

रंगीन रोशनी से सज रहे गिरजाघर

क्रिसमस पर चांदपोल, शालीमार रोड, अजमेर रोड, मानसरोवर जैसे बडे गिरजाघर सहित अन्य गिरजाघरों को रंगीन रोशनी से सजाया जा रहा है। गिरिजाघरों में मध्यरात्रि में प्रभु यीशु के जन्मदिन पर केरौल गायन कर खुशियां मनाएंगे। लोग चर्च में जाकर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थनाएं करेंगे। वहीं ईसाई परिवार अपने घरों के आंगन में क्रिसमस ट्री बनाकर उसे रंग-बिरंगे बल्बों और खिलौनों से सजाएंगे।

गिरिजाघरों में प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित झांकियां सजाई जाएगी । गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित होंगी और यीशु का गांव बसाया जाएगा। शुक्रवार रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होगा। अगले दिन 25 दिसम्बर की सुबह सभी लोग गिरजाघर में एकत्र होकर प्रार्थना करेंगे। इसके बाद लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)