खेल

सूर्यकुमार यादव IPL से बाहर, मुंबई इंडियंस ने इस युवा खिलाड़ी को किया शामिल

Suryakumar-ipl
सूर्यकुमार कुमार

मुंबईः मुंबई इंडियंस (एमआई) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल से बाहर हो गए है। उनकी जगह उत्तराखंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को शामिल किया गया। सूर्यकुमार बाएं हाथ की मांसपेशियों की चोट के कारण टाटा आईपीएल 2022 से बाहर हो गए थे। यादव 6 मई 2022 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके अलावा सूर्यकुमार का अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलना संदिग्ध है।

ये भी पढ़ें..इस मंदिर में देवी मां के दर्शनों के लिए पुरुषों को करना पड़ता है महिलाओं की तरह 16 श्रृंगार, वजह जानकर…

सूर्यकुमार ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैच खेले और 43.29 की औसत से 303 रन बनाए जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 146 का रहा था। उनका स्ट्राइक रेट 146 का रहा था। सूर्यकुमार की जगह टीम में उत्तराखंड के 28 वर्षीय मध्यमगति के तेज गेंदबाज माधवाल को मौका दिया गया है। माधवाल ने 15 टी20 मैच खेले हैं और 26.60 की औसत से 15 विकेट लिए हैं। वह 20 लाख रुपए की कीमत पर मुंबई की टीम में शामिल होंगे।

बता दें कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। मुंबई ने इस सीजन में 12 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को तीन में जीत और 9 मैचों में हार मिली है। टीम 6 अंकों के साथ अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है। सूर्यकुमार ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैच खेले और 43.29 की औसत से 303 रन बनाए। वे टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर थे। तिलक वर्मा ने सबसे अधिक 368 रन बनाए हैं। ईशान किशन ने भी 327 रन बनाए हैं। हालांकि दोनों ने सूर्यकुमार से 4-4 मैच अधिक खेले हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)