देश Featured दिल्ली

भारत की समुद्र में मारक क्षमता बढ़ी, INS Mormugao से ब्रह्मोस मिसाइल की सफल टेस्टिंग

ins-mormugao नई दिल्ली: भारतीय नौसेना समुद्र में मारक झमता और बढ़ गई है। नौसेना ने पहली बार गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर INS मोरमुगाओ से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल दागकर 'सांड की आंख' पर सफलतापूर्वक निशाना साधा।भारत में निर्मित INS मोरमुगाओ सबसे शक्तिशाली जंगी जहाज़ में से एक है। INS मोरमुगाओ को भारतीय नौसेना के स्वदेशी संगठन द्वारा डिजाइन किया गया है। इसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई ने बनाया है। परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध में सक्षम आधुनिक हथियारों से लैस 'मोरमुगाओ' जहाज भारतीय नौसेना की नई ताकत है, जिसे ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस किया जाना है। इसे पिछले साल 18 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था। यह प्रोजेक्ट 15B के तहत निर्मित दूसरा स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक है। ये भी पढ़ें..‘मेरे पति मुस्लिम हैं..’, ’The Kerala Story’ देखने के बाद ‘गोपी बहू’ ने दिया ऐसा रिएक्शन भारतीय नौसेना ने इससे पहले 5 मार्च को इसी शिप से अरब सागर में INS से स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल की कामयाब टेस्टिंग की थी । इस मिसाइल ने उस वक्त भी सटीक निशाना लगाकर अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा था। इसके बूस्टर को DRDO ने डिजाइन किया है। इसके अलावा नौसेना ने अंडमान और निकोबार कमांड के साथ मिलकर पिछले साल अप्रैल में ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के एंटी-शिप वर्जन का सफलतापूर्व परीक्षण किया था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)