खेल Featured

IND vs ENG 1st Test: 'सर' जडेजा ने जयसूर्या का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर क्रिकेट जगत में मचाई खलबली

IND vs ENG, Ravindra Jadeja: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत ने अपनी पहली पारी में 436 रन बनाए और इंग्लैंड पर 190 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा (87) रन रविंद्र जड़ेजा ने बनाए। जबकि केएल राहुल ने 86 और जयसवाल ने 80 रन की पारी खेली। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 44 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

Ravindra Jadeja ने तोड़ा जयसूर्या का रिकॉर्ड

जडेजा ने अपनी 86 रनों की पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। इसी के साथ ही जड़ेजा ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अब जडेजा जयसूर्या से आगे निकल गए हैं। जयसूर्या अपने टेस्ट करियर में 59 छक्के लगाने में सफल रहे। वहीं, जडेजा ने अब अपने टेस्ट करियर में 60 छक्के पूरे कर लिए हैं। अब जडेजा के पास कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। IND vs ENG, 1st Test: जायसवाल की तूफानी पारी के साथ पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाए 119

सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

बता दें कि टीम इंडिया पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में कुल 61 छक्के लगाए हैं। वैसे टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है। स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 127 छक्के लगाए हैं। जबकि मैकुलम के नाम 107 छक्के हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। सहवाग 91 छक्के लगाने में सफल रहे हैं। मैच की बात करें तो दूसरी पारी में इंग्लैंड ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक एक विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अभी भी भारत से 101 रन पीछे हैं। क्रीज पर ओली पोप 16 और बेन डकेट 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को पहला झटका जैक क्रॉली (31) के तौर पर लगा था। क्रॉली को अश्विन ने आउट किया था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)