IND vs CAN: रोहित शर्मा के पास आज इतिहास रचने का मौका, अभी तक कोई नही कर पाया ये काम

0
30
Rohit Sharma

IND vs CAN T20 World Cup 2024, नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 33वां मैच आज भारत और कनाडा के बीच यूनाइटेड स्टेट्स के फ्लोरिडा शहर में खेला जाएगा। हालांकि टीम इंडिया लगातार तीन मैच जीतकर पहले ही सुपर 8 में जगह बना चुकी है। भारत पहले आयरलैंड और फिर पाकिस्तान उसके बाद अमेरिका को हराकर यहां पहुंचा है। यह मैच भारतीय समयानुसार आज रात 8 बजे से शुरु होगा। इस मैच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। जो अभी तक कोई भी बल्लेबाज सका है।

IND vs CAN: रोहित के पास इतिहास रचने का मौका

दरअसल, रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में कुल 194 छक्के लगा चुके हैं। उन्हें 200 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की जरूरत है। अगर वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले कोई भी खिलाड़ी ऐसा कारनाम नहीं कर सका है। यदि रोहित कनाडा के खिलाफ इस मैच में ये कारनाम कर देते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने जाएंगे।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 154 मैचों में 194 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है। गुप्टिल ने 122 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 173 छक्के लगाए हैं, जबकि आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने 142 मैचों में 128 छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने 106 मैचों में 127 छक्के लगाए हैं।

ये भी पढ़ेंः- NEP vs SA: रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीता अफ्रीका, नेपाल की हार के बाद रो पड़े फैंस

टी 20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

रोहित शर्मा- 194
मार्टिन गुप्टिल -173
पॉल स्टर्लिंग- 128
ग्लेन मैक्सवेल – 127
सूर्य कुमार यादव- 125

IND vs CAN T20 World Cup 2024 Playing 11

IND Probable Playing 11: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

CAN Probable Playing 11: आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, परगट सिंह, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलीगर, रविंदरपाल सिंह, कलीम सना, जेरेमी गॉर्डन, जुनैद सिद्दीकी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)