Featured आस्था

इन परिस्थितियों में उड़ जाती है व्यक्ति की नींद, जानें विदुर नीति के अनुसार यह बातें

नई दिल्लीः विदुर महाभारत के मुख्य पात्रों में एक ऐसा नाम थे, जिनकी विद्वता और बुद्धिमता का लोहा आज भी माना जाता है। कौरवों के पक्ष के होने के बाद भी विदुर ने हमेशा सही का साथ दिया। महात्मा विदुर ने अपनी दूरदर्शी सोच के आधार पर नीतियों का निर्माण किया। उन्होंने जीवन व राजकाज में सफल होने के लिए कई आदर्श नियम बताए हैं, जिन्हें विदुर नीति के नाम से जाना जाता है। दर्शन, अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष पर आधारित विदुर की नीतियों की मदद से मनुष्य अपने जीवन को सुगम बना सकता है। महर्षि विदुर नीतियों के ज्ञाता थे। इनकी तेज बुद्धि से हर कोई प्रभावित हो जाता था। इनकी नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक साबित होती हैं। महाभारत युद्ध से पहले विदुर और धृतराष्ट्र के बीच हुई बातें ही विदुर नीति के नाम से जानी जाती हैं। विदुर नीति के एक श्लोक में 4 ऐसी बातें बताई गई हैं जिससे व्यक्ति की नींद उड़ जाती है।

विदुर नीति अनुसार जिस व्यक्ति के मन में काम भावना आ जाए उसे नींद नहीं आती है। जब तक उसे तृप्ति नहीं हो जाती है, तब तक उसका मन अशांत रहता है। ऐसे में इंसान कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर पाता है। महात्मा विदुर आगे कहते हैं कि अगर व्यक्ति की शत्रुता उससे किसी ज्यादा बलवान व्यक्ति से हो जाए तो भी उसकी नींद उड़ जाती है। क्योंकि ऐसे में व्यक्ति हमेशा ये सोचता रहता है कि मेरी दुश्मनी किसी बलवान से है। उससे कैसे बचकर निकला जाए या कैसे उस पर विजय प्राप्त की जाए। उसे यह भी डर सताता रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। इन्हीं सब चीजों के बारे में सोचने के कारण उसकी नींद पूरी तरह से उड़ जाती है।

यह भी पढ़ें-पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, आधा दर्जन लोग घायल, तीन...

विदुर नीति कहती है, अगर किसी व्यक्ति का सब-कुछ छीन लिया जाए तब भी उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। परेशान रहने के कारण ऐसा व्यक्ति न तो चैन से जी पाता है और न ही चैन से सो पाता है। ऐसे व्यक्ति अपनी छीनी हुई चीज को वापस पाने की तरकीब सोचता रहता है। उसका यह प्रयास तब तक जारी रहता है जब तक उसे छीनी वस्तु प्राप्त नहीं हो जाती है। विदुर नीति के अनुसार जिस इंसान को चोरी करने की आदत पड़ जाए वह भी कभी चैन से नहीं सो पाता है। ऐसे में व्यक्ति हमेशा चोरी करने की योजना बनाता रहता है। साथ ही उसे ये भी भय सताता रहता है कि कहीं उसे कोई पकड़ न ले।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)