देश Featured

आसमान में नजर आया सन रिंग, मौसम वैज्ञानिकों ने जताई ये संभावना

sun-ring रांचीः रांची में आज आसमान में एक खगोलीय घटना ने सबका ध्यान खींचा। रविवार को राजधानी रांची के आसमान में सूर्य के चारों तरफ एक चमकीली रिंग दिखाई दी। इस घटना को सोलर हालो या सन रिंग कहते हैं। सन रिंग को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इस संबंध में जानकारी दी कि सन रिंग या सोलर हालो एक खगोलीय घटना है। यह वातावरण में मौजूद हेक्सागोनल क्रिस्टल की वजह से होता है। जब प्रकाश की किरणें वातावरण में मौजूद पानी की बूंदों पर पड़ती हैं, तो उसके विकिरण के कारण ऐसा नजारा दिखाई देता है। वहीं, कई बार इस गोले में सतरंगी छटा भी दिखाई देती है, जो इंद्रधनुष सा प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी कहा कि हालो सिरोस्ट्रेस बादल के कारण ये स्थिति पैदा होती है, जिससे यह संकेत मिलता है कि अगले 24 घंटों में बारिश होगी। ये भी पढ़ें..झारखंड में भी बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राज्य के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ हवा चलने के आसार हैं। इसलिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के निकटवर्ती उत्तरी व मध्य भागों व उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। वहीं, बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी दी कि पलामू का डालटेनगंज राज्य में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दूसरे नंबर पर जमशेदपुर है, जहां 33.8 डिग्री तापमान रहा, वहीं राजधानी रांची में 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)