लाइफस्टाइल

पेट को अंदर करना है, तो जान लें खाना खाने का सही समय

Weight loss

दिल्ली: वज़न घटाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें करते हैं। बढ़े हुए पेट को कम करना आसान नहीं होता है। यह काफी चिंता का विषय बन जाता है क्योंकि इस वजह से कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं जब वज़न कम करने के बारे में सोचा जाता है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में एक ही बात आती है डाइट। डाइट क्या लें? जब डाइट तय कर लिया जाता है, तो एक सवाल आता हैं कि कब क्या लें। खाना खाने का समय भी काफी महत्वपूर्ण होता है। सही समय पर खाना खाने से यह निर्धारित होता है कि हमारा वज़न कम होगा या नहीं। तो चलिए जानते है कि खाना खाने का सही समय क्या है।

नाश्ते का समय

कई जानकारों का मानना है कि यदि सुबह का नाश्ता 7 बजे कर लिया जाएं, तो यह काफी अच्छा होता है। लेकिन आज के समय में हर किसी की लाइफस्टाइल ऐसी नहीं है कि वह 7 बजे नाश्ता कर लें। यही वजह कि खराब दिनचर्या के कारण लोग वज़न बढ़ने से काफी परेशान रहते हैं। लेकिन यदि आप सुबह जल्दी नहीं उठ सकते, तो ध्यान रखें कि उठने के एक घंटे बाद ही नाश्ता करें। इससे हंगर हार्मोन्स सही रहते हैं।

ये भी पढ़ें-सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए ये जगहे हैं बेस्ट

लंच करने का समय

कई लोग वज़न कम करने के लिए दोपहर का खाना ही छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा करने पर यह आपकी सेहत पर विपरीत असर दिखाता है। ऐसा करने की गलती न करें। दोपहर का खाना खाने का सबसे सही समय साढ़े बारह से एक बजे के बीच होता है। यह बढ़े हुए पेट को कम करने में मदद करता है।

रात का खाना

कई लोगों को रात में देर से खाना खाने की आदत होती है। यदि आप भी देर से खाना खाते है, तो ध्यान दीजिए की आप जल्दी खाना खा लें। देर से खाना खाने से पाचन प्रक्रिया खराब हो सकती है। जिसके कारण पेट की कई समस्या उत्पन्न हो सकती है। कोशिश करें कि रात में 6 से 7 बजे तक खाना खा लें।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें

अस्वीकरण: सलाह सहित ये सामग्री सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। यह किसी भी प्रकार से योग्य चिकित्सा राय के विकल्प के लिए नहीं है, अधिक जानकारी के लिए आप किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर का परामर्श लें। इंडिया पब्लिक खबर इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।