CM योगी के पसंदीदा मनोज सिंह बने यूपी के नए मुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्रा को नहीं मिला सेवा विस्तार

0
43
ias-manoj-kumar-singh

Manoj Kumar Singh New Chief Secretary UP, लखनऊः उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) मिल गया है। आईएएस मनोज कुमार सिंह को यूपी का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा (Durgashankar Mishra) का कार्यकाल आज 30 जून 2024 को समाप्त हो रहा है। उन्हें चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला है।

उनका कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाने का फैसला किया है और आदेश भी जारी कर दिया है। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और आईआईडीसी दोनों होंगे। अब IAS अधिकारी मनोज कुमार सिंह आज से यूपी के नए मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

कौन हैं मनोज सिंह जिन्हें सौंपी गई अहम जिम्मेदारी ?

बता दें कि वरिष्ठ आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। मौजूदा समय में उनके कई अहम विभागों की जिम्मेदारी है। शासन की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने में उनकी अहम भूमिका रही है। वहीं CM योगी के पसंदीदा अफसर माने जाते हैं। इस समय में उनके पास IIDC, APC और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ेंः-IAS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 20 IAS इधर से उधर, 12 जिलों के डीएम बदले

इतना नहीं नहीं मनोज सिंह (Manoj Kumar Singh) ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (Global Investors Summit 2023) में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। एक वर्ष की अवधि में लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाने में मनोज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह पहली बार 1990 में उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया। यही वजह है कि उन्हें अब यूपी मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दुर्गा शंकर मिश्र का नहीं बढ़ाया गया कार्यकाल

गौरतलब है कि दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के IAS अधिकारी हैं। दिसंबर 2021 में रिटायर होने से ठीक पहले उन्हें सेवा विस्तार देकर यूपी का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। फिर दिसंबर 2022 में उन्हें एक साल का और सेवा विस्तार मिला। दिसंबर 2023 में जब उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था, हालांकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें छह महीने का और सेवा विस्तार दिया गया था। दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)