Hariyali Teej 2024 : हरियाली तीज पर वृंदावन में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

44
hariyali-teej-vrindavan

Hariyali Teej 2024 : देशभर में आज हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। हरियाली तीज के पावन पर्व पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस बीच मथुरा के DM शैलेंद्र कुमार सिंह और SSP शैलेश कुमार पांडेय ने बुधवार को बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

बांके बिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़ 

मथुरा के SSP शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि, हरियाली तीज के पर्व पर भारी तादात में श्रद्धालु दर्शन के लिए वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और मथुरा के मंदिरों में आते हैं। इसलिए भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए मथुरा और वृंदावन में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि, “वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए इसे कई जोन में बांटा गया है। बांके बिहारी मंदिर के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। भीड़ को काबू करने और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी बंदोबस्त किए गए हैं।

1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन   

बताया जा रहा है कि, अब तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बुधवार शाम तक और भी बढ़ने का अनुमान है।” SSP शैलेश कुमार पांडेय के मुताबिक, मथुरा में आने वाले रास्तों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। वृंदावन में अलग-अलग जगह पार्किंग जोन बनाए गए हैं। सीसीटीवी के जरिए वृंदावन की स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें: Sangam Nagri Prayagraj : मां गंगा ने किया लेटे हुए हनुमानजी का जलाभिषेक

गौरतलब है कि, शादीशुदा महिलाएं हरियाली तीज बेहद खास तरीके से मनाती हैं। इस दिन वह सुंदर कपड़ों के साथ हरी चूड़ियां पहनती हैं और मेहंदी लगाना भी शुभ माना जाता है। इस दिन ज्‍यादातर शहरों में तीज के मेले लगते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)