Friday, January 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशहिमाचल प्रदेशHimachal Weather Update: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Himachal Weather Update: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Himachal Weather Update: शिमलाः हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच शीतलहर का कहर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। वहीं, मैदानी इलाकों में रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी हैं।

Himachal Weather Update: इन शहरों का माइनस में पहुंचा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह प्रदेश के सात शहरों का तापमान माइनस में रहा। इनमें लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। लाहौल-स्पीति का ताबो -7.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। इसी जिले के कुकुमसेरी, समधो और सियोबाग में न्यूनतम तापमान क्रमश: -5.3 डिग्री, -5 डिग्री और -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कुल्लू के भुंतर में -1.9 डिग्री, बजुआरा में -1.8 डिग्री और किन्नौर के कल्पा में -1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों की बात करें तो सुंदरनगर में 0.1 डिग्री, मंडी में 0.6 डिग्री, बरठीं में 0.9 डिग्री, ऊना में 1.5 डिग्री, हमीरपुर में 1.7 डिग्री, कांगड़ा में 2.6 डिग्री और बिलासपुर में 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो मनाली में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री, शिमला में 6.4 डिग्री, कुफरी में 5.2 डिग्री, नारकंडा में 3.6 डिग्री और भरमौर में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लाहौल स्पीति, किन्नौर जिले ठंड से बुरी तरह प्रभावित हैं और इन इलाकों में पिछले कई दिनों से तापमान शून्य से काफी नीचे है। इन जिलों के ऊपरी इलाकों में झरने, नदियां और अन्य प्राकृतिक जल स्रोत जम गए हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

सामान्य से नीचे गिरा पारा

राज्य का औसत न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। ऐसे में राज्य के लोग शीतलहर से बेहाल हैं। खासकर मैदानी इलाकों में तापमान काफी नीचे चला गया है। मंडी, हमीरपुर और ऊना जैसे मैदानी इलाकों की रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी हो रही हैं।

Himachal Weather Update: शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मैदानी और मध्य इलाकों में 19, 20 और 21 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल इन इलाकों में लोगों को शीतलहर और कड़ाके की ठंड का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। वहीं, 22, 23 और 24 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः-Bhopal News : केतली लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

फिलहाल बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं

हालांकि, हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है और अगले कुछ दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य में बारिश या बर्फबारी नहीं होगी। 24 दिसंबर तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस बार क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शिमला और मनाली में बर्फबारी नहीं होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें