दीपावली पर आसान होगा हिमाचल जाना, अतिरिक्त बसें चलाएगा HRTC

0
54

hrtc-luxury-bus

HRTC Bus: शिमला: हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने दीपावली पर लोगों को नई बसों की सौगात देने की तैयारी कर ली है। त्योहारों की छुट्टियों में हिमाचल आने वाले व यहां से दूसरे राज्य जाने वाले लोगों के लिए एचआरटीसी अतिरिक्त बसें चलाएगा।

दीपावली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। दीपावली व भाई दूज मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने हर साल की तरह इस साल भी यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है।

इन दिनों में चलेंगी अतिरिक्त बसें

दीपावली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश से बाहर नौकरी कर रहे लोगों को घर लौटने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एचआरटीसी दो दिन में 174 बसों का संचालन करेगा। ये अतिरिक्त बसें 10 व 11 नवंबर को चलाई जाएंगी। ये बसें चंडीगढ़, दिल्ली व औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से चलेंगी।

ऐसा रहेगा बसों का शेड्यूल

हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए 10 नवंबर को 92 और 11 नवंबर को 82 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। निदेशक ने कहा कि यात्रियों की संख्या अगर ज्यादा होती है तो बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। ये बसें राज्य के अलग-अलग इलाकों के लिए चलेंगी।

यह भी पढ़ेंः- अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- नया चोला पहनकर झूठी गारंटियां…

ऐसे करें बुकिंग  

अगर आप दीपावली पर हिमाचल आने के लिए आप ऑनलाइन एचआरटीसी बस बुक कर सकते हैं। आप एचआरटीसी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर बस में अपनी सीट रिजर्व कर सकते हैं। इसके अलावा आप रेड बस, मेक माई ट्रिप जैसे अन्य ऐप से भी एचआरटीसी की बस आसानी से बुक करा सकते हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली और चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में हिमाचल के लोग रहते हैं। यहां से बड़ी संख्या में छात्र पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ के शिक्षण संस्थानों में भी पढ़ते हैं। दिवाली पर हर कोई घर वापस आना चाहता है। इसे देखते हुए एचआरटीसी प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)